श्री कृष्ण जन्म उत्सव की धूम

स्थानीय न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ एवम कृष्ण राधा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश जी चावड़ा एवम विशेष अतिथि मनोज जी त्रिवेदी एवम प्राचार्य विजय कुमार पाठक के द्वारा की गई। तत्पश्यात प्राचार्य विजय कुमार पाठक एवम अतिथियों द्वारा कृष्ण बने बच्चों के ललाट पर कुमकुम तिलक लगा कर स्वागत किया गया तत्श्यात कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे कई बच्चे श्रीकृष्ण,राधा,बलराम,सुदामा,गोपियां नंद बाबा,वासुदेव,आदि पात्र बने बच्चे आकर्षण के केंद्र रहे।

कार्यक्रम के पश्यात प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए बच्चो को शील्ड एवम गिफ्ट देकर सम्मानित किया शेष सभी पात्र बने बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में विद्यालय की ओर से लंच बॉक्स दिया गया।इसके पश्चयात मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे कई बच्चो ने भाग लिया जिसमे प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार विद्यालय प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा दिया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार 501, द्वितीय पुरस्कार 351, तृतीय पुरस्कार 251 रुपए नगद राशि के रूप में प्रदान किए गए। कार्यक्रम के पश्यात भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई एवम प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अमित पाठक,सचिन शर्मा,पारस कारपेंटर,मोहन मालवीय,रविंद्र भैसानिया,ओमप्रकाश जी,सूरज सिंह, कविता जैन, रेखा अग्रवाल,बबली परमार,पायल मैडम,सुनीता गुजराती,मायावती कालमोडिया,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!