जन्माष्टमी में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

चंदवारा :-चंदवारा प्रखंड के शिव मंदिर के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य नीतू यादव , चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्वी पंचायत के मुखियाअनिता देवी उप प्रमुख खुशबू कुमारी। इस अवसर पर राधेकृष्ण की झांकी सजाई गई। मनोज राणा व सूर्यकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई l मटकी फोड़ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर में कई सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कृष्ण जन्म उत्सव पर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन रहा।इसको लेकर युर्वा वर्ग में काफी उत्साह उेखने को मिला है। युवाओं ने श्रंखला बनाकर ऊपर तक पहुंचे और मटकी फोड़ी। मटका फोड़ कार्यक्रम में 5 टीमो ने हिस्सा लिया,इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता जय हिन्द क्लब टीम व द्वितीय हार्डकोर फिटनेस जिम चंदवारा रहे l शिव महिमा कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित संतोष कुशवाहा ,संजय दास, विजय यादव ,सुखदेव राणा ,मनोज राणा, द्वारिका यादव ,राजू यादव, संदीप कुमार, पप्पू मोदी, आदि कई लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!