मुसिखाप में किया गया धोती साड़ी का वितरण…….

मुसिखाप में किया गया धोती साड़ी का वितरण.

पाण्डु से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट.

 

झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसिखाप में विकास महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि सुनील पांडेय एंव पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव की उपस्थिति में किया गया धोती साड़ी का वितरण. ज्ञात हो कि यह सोना सोबरन धोती, साड़ी, लूंगी योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी लूंगी का वितरण किया गया. इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं असहाए के बीच ₹10 में धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण करना है. मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि सुनील पांडे एवं पंचायत समिति सदस्य प्रवेश उर्फ ठेघु भाई ने कहा ₹10 लेकर लोगों को धोती साड़ी उपलब्ध कराना है. किसी भी प्रकार के धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कोई भी डीलर धोती, साड़ी, लूंगी के लिए ₹10 रुपय से अधिक ना लें. धोती साड़ी दोनों के लिए मात्र ₹10 देने हैं. एक राशन कार्ड पर साड़ी, लूंगी या धोती दीया जाना है. श्री पांडे ने राशन कार्ड धारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जुलाई माह के फ्री मिलने वाला रासन भी सभी लोग लेते जाए. मौके पर वार्ड सदस्य राजू शर्मा,सदिन अंसारी, भंदु चंद्रवंशी, सर्जुन शर्मा, कोशीला देवी के साथ-साथ कई लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!