स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर कार्यरत डॉक्टर रीना के पिता का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में दिल का दौरा पड़ने से शनिवार 4:00 बजे भोर में निधन हो गया….

मिर्जापुर…. जनपद मिर्जापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर कार्यरत डॉक्टर रीना के पिता का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में दिल का दौरा पड़ने से शनिवार 4:00 बजे भोर में निधन हो गया

जानकारी के अनुसार डॉ रीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया के पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वर्गीय पवन कुमार की पत्नी हैं पति पत्नी दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर कार्यरत थे दो हजार अट्ठारह में डॉक्टर पवन की मौत के बाद छोटे बच्चे की देखभाल हेतु डॉक्टर रीना की माता उत्तमा सिंह तथा पिता रमेश चंद्र सिंह डॉ रीना के साथ रहते थे शुक्रवार की रात को स्वस्थ स्वास्थ्य के साथ खाना पीना खाकर सो गए शनिवार भोर में 4:00 बजे के करीब डॉ रीना के पिता ने सीने में दर्द होने की बात डॉ रीना से बताई जब तक कुछ इलाज कर पाती तब तक दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता की मृत्यु हो गई सूचना पर समस्त स्टाफ के साथ बाजार वासी भी डॉक्टर रीना के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया मृतक मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हासीपुर के निवासी हैं मात्र एक पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह जो कि दिल्ली में रहते हैं सूचना पर घर के लिए रवाना हो चुके हैं वही मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास हासीपुर में किया जाएगा

R9 भारत से गौरव श्रीवास्तव द्वारा मिर्जापुर की खास खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!