अदौरिया मोड मे टेम्पु पलटने से नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल,सभी मजदूर बिहार के नालंदा जिले के निवासी है

अदौरिया मोड मे टेम्पु पलटने से नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल,सभी मजदूर बिहार के नालंदा जिले के निवासी है

कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अदौरिया मोड के समीप शनिवार संध्या छ बजे टेम्पु दुर्घटना मे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।सभी घायल मजदूर को स्थानीय ग्रामीणो व राहगिरो के द्वारा प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे भर्ती किया गया ।जहां चिकित्सको एवं स्वास्थय कर्मियो के द्वारा प्राथमिक ईलाज के लिए भर्ती किया गया ।दो गंभीर रूप से घायल मजदूर को गया रेफर किया गया ।घायलो मे सभी मजदूर बिहार के नालंदा जिले के निवासी बताया जाता है।घायलो मे कारू मांझी नेपुरा गांव निवासी ,हीरा मांझी शिलाव निवासी,विजय दांगी शिलाव,पवन कुमार नेपुरा निवासी, संजय चौधरी महुरी निवासी, गोपाल प्रसाद तुलसी निवासी रामाशीष मांझी नेरुरा निवासी, चुनु कुमार नालंदा निवासी बताया जाता है।जानकारी के अनुसार सभी मजदूर ऐयर टेल कम्पनी के अन्दर ग्राउंड वाईरिंग मे काम करते है।प्रतापपुर डुमरवार भाया कौरा पथ मे ऐयरटेल कंपनी का अंदर ग्राउंड वाईरिंग का काम कर शनिवार को टेम्पु से प्रतापपुर अपने डेरा लौट रहा था।अदौरिया मोड पर टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे टेम्पु मे सवार नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।यह ऐयर टेल कंपनी मे अंदर ग्राउंड वाईरिंग का काम सिंह ईन प्राटेन कंपनी द्वारा कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!