छपारा नगर में गणेश प्रतिमाओं का लगा बाजार..

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रशांत श्रीवास्तव
MN,7999509427

छपारा नगर में गणेश प्रतिमाओं का लगा बाजार

 

 

गणेश जी की स्थापना को लेकर शहरों एवं गांव में श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समिति सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, संगीत के क्षेत्र में छोटे कलाकारों से लेकर बड़े-बड़े गायक गायिका एवं देवी देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि लगातार दो वर्ष कोरोना काल, कोविड-19 महामारी बीमारी के चलते, कार्यक्रम ना होने के कारण कलाकारों की कलाकारी ग्रहण से लग गया था, लेकिन इस वर्ष गणेश चतुर्थी आते ही, नगर के अनेकों स्थानों में बाहर के मूर्तिकारों के द्वारा गणेश प्रतिमाओं को लेकर नगर में विक्रय किया जा रहा है, जहां से छपारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के द्वारा भी गणेश प्रतिमाएं खरीद कर अपने अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों में स्थापित कर 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं, बाहर के मूर्तिकारों ने यह भी बताया कि वह हर वर्ष छपारा में गणेश प्रतिमाएं लाकर बेचते है, छपारा के आसपास का ग्रमीण एरिया काफी बड़ा है जिससे हमें काफी अच्छा व्यापार मिल जाता है!
प्रशांत श्रीवास्तव सिवनी छपारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!