आज मनाया जा रहा है सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व हरतालिका तीज,, , हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है
। हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है माना जाता है कि माता पार्वती के कठोर तप को देखकर शिवजी ने उन्हें दर्शन दिया और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया, तभी से योग्य वर और पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है, शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। महिलाएं तीज में निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन महिलाये निर्जला व्रत रखती हैं, हाथों पर मेहंदी रचाती हैं और रात में माता गौरी की पूजा करती हैं। सुहागिनों के साथ ही कुंवारी लड़कियां भी इस दिन उपवास करती हैं। आज रावर्ट्सगंज के वीरेश्वर महादेव ,सोमनाथ,बरैला, पंचमुखी महादेव के मंदिर परिसर में महिलाये सोलहो श्रृंगार करके पूजा की थाल लिए अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए पूरे दिन निर्जला ब्रत रखने के बावजूद चेहरे पर एक अलग सी चमक लिए पूरे मन से महादेव का दर्शन किया और कथा सुना।