अफीम के खेती के रोकथाम को लेकर ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया जागरुकता बैठक…..

अफीम के खेती के रोकथाम को लेकर ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया जागरुकता बैठक।

 

कुमार चंदन,प्रतापपुर चतरा।

प्रतापपुर/चतरा:प्रखंड के सिजुआ पंचायत के हारा गांव में शुक्रवार को अफीम की खेती के रोकथाम को लेकर एक जागरुकता बैठक ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।बैठक की अध्यक्षता वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने किया जबकि संचालन थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने किया।बैठक में वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान उपस्थित ग्रामीणों को अफीम की खेती को गैर कानूनी बताया।कहा कि अफीम की खेती करने वाले तथा उसके खेती में सहयोग करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जायेंगें।वन क्षेत्र पदाधिकारी ने लोगों को अफीम की खेती से होने वाले हानियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज युवा चंद पैसों के लालच में अपने भविष्य बिगाड रहे हैं।घर के अभिभावक को भी अपने बच्चों को अफीम की खेती करने से रोकना चाहिए।मौके पर बोलते हुए थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने कहा कि अफीम की खेती करना तथा उसका व्यापार करना गैर कानूनी है।अफीम की खेती करने वालों को चिन्हित कर उनपर कारवाई किया जाएगा।उन्होने कहा कि वैसे ग्रामीण जो अफीम के खेती करने वालों तथा उसका व्यापार करने वालों को जानते हैं उसका नाम प्रशासन तथा पुलिस को दें।बताने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा।मौके पर मुखिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!