मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पवई विधायक के गृह ग्राम पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना…..

बड़ी खबर पन्ना मध्य प्रदेश से

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पवई विधायक के गृह ग्राम पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
पन्ना: 07 सितम्बर, 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अल्प प्रवास पर पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद सिंह लोधी के गृह ग्राम रैया सांटा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री लोधी के पुत्र के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक श्री लोधी के पुत्र श्री महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी का विगत 30 अगस्त को बीमारी के उपचार के दौरान निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक के दिवंगत पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत आत्मा को शांति देने एवं परिवारजनों को असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा बनौली हैलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री का हैलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। यहां से कार द्वारा विधायक के गृह ग्राम रवाना हुए। विधायक श्री लोधी के घर से सतना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैलीपैड वापस जाते समय छोटी बच्चियों, महिलाओं और ग्रामीणजनों से मुलाकात कर हालचाल भी जाना। इस दौरान सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया महामंत्री सुशील त्रिपाठी दीपेंद्र सिंह जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी मिश्रा और तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

पन्ना से जिला ब्यूरो धर्मेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!