परवेज आलम जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर बिहार
दुर्गा पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें 1101 कुंवारी कन्याओं ने जल बोझ कर पूजा स्थल पर लाया गया

एकर मुजफ्फरपुर जिले का़टी प्रखंड के झिटकाही मघुबन पंचायत में सोमवार के दिन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोपालपुर वार्ड नंबर 7 के तत्वाधान में 1101 कुँवारी कन्याओं के साथ पूजा समिति ने जलबोझी किया।जलबोझी के पूर्व निकाली गयी शोभा यात्रा गोपालपुर से बगरा पटी साईन होते हुए छट घाट पहुंचा।शोभा यात्रा में बैंड बाजा व घोड़ा ऊंट की भागीदारी से आकर्षण बढ़ गया।पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश महंतों ने बताया कि भगवती स्थान पर दुर्गापूजन किया जा रहा है।पूरे दशहरा भर यहां मेला का नजारा रहता है।आध्यात्मिक उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रो के भारी भागीदारी रहती है।इस बार पूजनोत्सव को लेकर बड़ी तैयारी है।उन्होंने बताया कि इस बार भागवत गीता का उच्चारण संगीत के माध्यम से आयोजन किया गया है।साथ साथ सप्तमी से लेकर दसमी तक रात्रि में जागरण का भी प्रोग्राम रखा गया है।कलश यात्रा को सफल बनाने में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 आभा ठाकुर, आचार्य गोंडी शंकर पांडे आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र से आऐ मे कन्याओं को शर्बत पिलायें। उपस्थित हुए सुनील कुमार कांटी थाना एसआई सुमन कुमार और ग्रामीण उपस्थित रहे