सैपऊ महाविद्यालय में हुआ राजस्थान उड़ान शक्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय सैपऊ में “राजस्थान उड़ान शक्ति योजना” का शुभारंभ डॉक्टर योगेंद्र सिंह चौधरी प्रभारी सामुदायिक चिकित्सालय सैपऊ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 28 लाख किशोरियों को 282 ब्लॉक में स्कूल कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 11 से 45 वर्ष की बालिकाओं को फ़्री सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके सशक्तिकरण की दिशा में पहल के माध्यम से उनकी स्थिति में सुधार लाना है। उड़ान शक्ति योजना के प्रथम चरण का उद्घाटन 19 नवंबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उड़ान योजना के अंतर्गत राजस्थान के राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को फ्री सेनटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे। 11 से 45 वर्ष की महिलाओं और बालिकाओं फ्री सेनेटरी नैपकिन प्राप्त होने से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनी हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल पर दो और डिस्टिक लेवल पर एक ब्रांड एंबेस्डर बनाया जाएगा। राजस्थान उड़ान योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सरकार ने विभिन्न विभागों को दी है जिसमें तकनीकी उच्च शिक्षा विभाग के साथ स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्यनरत छात्राओं को उनके आधार कार्ड के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन हर माह प्रदान किए जाएंगे। मुख्य तौर पर यह योजना राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं और उन छात्राओं के लिए है, जो कि आर्थिक तौर पर कमजोर है और संकोच के कारण सैनिटरी नैपकिन या फिर पैसे की कमी या अन्य कारणों से सेनेटरी नैपकिन खरीदने में असमर्थ हैं। छात्राओं को उनके अच्छे स्वास्थ संबंधी जानकारी देते हुए डॉ योगेश चौधरी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही है इसके अंतर्गत फ्री आयरन की गोलियां, नैपकिन प्रदान करना। छात्राओं को यौन उत्पीडन, दहेज प्रथा का बहिष्कार,शिक्षा स्तर में सुधार एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के बहिष्कार के सम्बन्ध में प्रभावी जानकारी प्रदान की।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर