पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में विन्ध्याचल मेला में ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा दर्शन-पूजन करने आये दिव्यांग, वृद्ध व असमर्थ लोगो को सेवा भाव से कराया जा रहा सुगमता पूर्वक मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन —
शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” द्वारा पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट किया गया तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को भारी संख्या में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सद् व्यवहार करते हुए सहयोग एवं सेवा भाव रखने के निर्देश दिए है । विन्ध्याचल मेला में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा जहां एक तरफ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए बालिकाओं/महिलाओं सहित समस्त दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है वही दूसरी तरफ दिव्यांग, वृद्ध व असमर्थ लोगो की मदद कर सुगमता पूर्वक मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराकर एक मिसाल पेश की जा रही है औऱ पुलिसकर्मियों के श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार के सेवा भाव की लोगो द्वारा सराहना भी की जा रही है ।
मीरजापुर पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सेवा में तत्पर है और सहयोग एवं सेवाभाव का कार्य इसी प्रकार निरन्तर जारी रहेगा ।