गॉधी जयन्ती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन…

गॉधी जयन्ती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की जयन्ती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाकर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह उपस्थित थे अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने की।
स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद पंडित रामकिशन , नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार , वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के सदस्य चुन्नी कप्तान , जिला कलक्टर आलोक रंजन , पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह , अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन सुरेश कुमार यादव, नगर निगम आयुक्त कमलराम मीणा, धर्मेन्द्र शर्मा , साहब सिंह चौधरी , ब्रम्हाकुमारी कविता बहिन सहित सभी धर्मों के नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने गॉधी जी के प्रिय भजन ’’वैष्णव जन तूने कहिये , जो पीर पराई जाने न’’ और ’’साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल’’ प्रस्तुत किये जबकि स्काउट की ओर से भी रघुपति राघव राजाराम भजन प्रस्तुत कर गॉधी को नमन किया। कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्र छात्राओं ने गॉधी भजनों पर तिरंगों को लहरा कर देश भक्ति की भाव पैदा किया।
भरतपुर से लोकेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!