नव दुर्गा पूजा समिति पावर हाउस के विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद..

नव दुर्गा पूजा समिति पावर हाउस के विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

 

हलिया मिर्जापुर…..वरात्र के अंतिम दिन हवन पूजन के बाद नव दुर्गा पूजा समिति पावर हाउस के आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद। क्षेत्र के बरी गांव स्थित पावर हाउस दुर्गा मंदिर पर नव दुर्गा पूजा समित विद्युत विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शारदीय नवरात्र नौवें दिन हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज इलाकों से आए हजारों भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।बरी पावर हाउस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था नव दिन तक चले मां दुर्गा की आरती पूजा के आखिरी दिन नवमी तिथि को नवदुर्गा पूजा समिति तथा विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान के साथ हवन पूजन किया।हवन पूजन के बाद देर रात तक चले भंडारे में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा जहां हजारों भक्तों ने महाप्रसाद चखकर परिवार सहित अपनी मंगलकामना की प्रार्थना की। दोपहर 2:00 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू किया गया जो कि रात 12:00 बजे तक चलता रहा बीच-बीच में बारिश ने व्याधा उत्पन्न किया लेकिन नवदुर्गा के कार्यकर्ता पहुंचने वाले भक्तों को मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण कराते रहे नव दुर्गा पूजा समिति के पंडित मिथिलेश दुबे तथा कार्यकर्ता गोविंद गुप्ता अकरम खान वीरेंद्र सिंह पीएन सोनकर राजू सोनकर भरत पाल डीके सोनकर आदि कार्यकर्ताओं ने अनवरत नौ दिनों तक मां की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया

बाइट… पंडित मिथिलेश दुबे

आर नाइन भारत से गौरव श्रीवास्तव द्वारा मिर्जापुर की खास खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!