बेमेतरा :
रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा
बेमेतरा :स्वामी आत्मानंद शास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में अध्ययनरत कक्षा 11वीं(गणित) की छात्रा कु. मुस्कान वर्मा पिता राजू लाल वर्मा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी सत्र 2021- 22 के हाई स्कूल (10वीं) के परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में मुस्कान वर्मा को 97.33 प्रतिशत प्राप्त किया। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के घोषणानुसार टॉपर मुस्कान वर्मा मुख्यमंत्री के साथ हवाई यात्रा की ,संस्था के प्राचार्या सरिता गुप्ता जी ने छात्रा को मंगल शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि उसको हवाई यात्रा के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में सम्मान तथा पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की यह हमारे विद्यालय की ही नहीं अपितु उसके परिवार, विकासखंड तथा जिले को भी आशातीत गौरवान्वित किया है।मुझे विश्वास है की मुख्यमंत्री जी के इस साहसिक प्रयास से वर्तमान शिक्षा सत्र में और भी बच्चे प्रेरित होंगे। निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में इसे एक और क्रांति कहा जा सकता है।