प्लेश=लखीमपुर खीरी
सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के साथ निकला जुलूसेए मोहम्मदी का जुलूस
खीरी टाउन- रविवार को कस्बा खीरी में हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी को पुरे शानो शौक़त के साथ मनाने की तैयारियां सुबह से ही सुरु हो गईं पर सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के चलते उतनी धूम सड़को पर नही दिखाई दी पर कुछ समय के लिए बारिश के रुकते ही जुलूसे मोहम्मदी की धूम सड़को पर दिखाई देने लगी। जिसके चलते सुन्नी इमामबाड़े से जुलूस की सुरुआत हुई और जुलूस के बीच में उलेमाओं ने अपनी अपनी तकरीरें पेश की इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों सहित मोहल्ले की गलियों की आकर्षक सजावट की गई। और कस्बे की हर गली मोहल्लों से जुलूस निकलकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होता हुआ शाही किले पर आकर समाप्त हुआ जुलूस ए मोहम्मदी के मौके पर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन हर गली मोहल्ले में पूरी तरह से मुस्तैद रहा थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर जुलूस ए मोहम्मदी के जुलूस में शांति वेवस्था कायम रखने को लेकर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और साथ ही सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
संवाददाता =आरिफ अली