मा अम्बे की ज्योत गरबा उत्सव की धूम….

मा अम्बे की ज्योत गरबा उत्सव की धूम

कानड। नगर व अधिकांश ग्रामीण अंचल में इन दिनों मा अम्बे की ज्योत जगाई जाती हैं एवं पाच दिनों तक मा की ज्योत जलाकर गरबा आराधना भजन कीर्तन के माध्यम से मा की आराधना की जाती हैं ऐसे नगर कानड में गणेश चौक पर पाच दिनों से मा ज्वाला की ज्योत जलाकर गरबा नृत्य करते झूमते हुए भक्त मा की आराधना कर रहे हैं। उनका यह आनन्द उत्साह आधुनिकता से परे एक अलग ही अहसास के साथ मा की आराधना का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। वहीं मालवीय भजन के माध्यम से मा को प्रसन्न करने का अनोखा तरीका एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!