गुरू टेकचंद महाराज का समाधी उत्सव धूमधाम से मनाया गया
कानड़। अखिल भारतीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य देव गुरु टेकचंद जी महाराज का 211 समाधि उत्सव 9 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा को समाज के द्वारा मनाया गया। दर्जी सेरी स्थित समाज के मंदिर से प्रातः 9:00 बजे चल समारोह निकला गया। चल समारोह दर्जी मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से निकलते हुए माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन पर पहुंचा।जहां गुरु टेकचंद जी महाराज की महाआरती के बाद समाज जनों द्वारा सहभोज किया गया।समाधि उत्सव को लेकर युवाओं में जोश दिखा वही अखिल भारतीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य देव गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि उत्सव में निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित होकर आराध्य देव को याद किया। वहीं शरद पूर्णिमा को लेकर भी जगह जगह खिर की प्रसादी बाटकर व गरबा भजन कर उत्सव मनाया गया।