राजपूत समाज ने चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज जन्मोत्सव मनाया

युवा राजपूत सभा राजाखेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परिहार के संयोजन में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजपूत समाज के अध्यक्ष भगीरथ सिंह सिकरवार ने सामाजिक एकता की बात कही। इस अवसर पर शिवशंकर परिहार मंजन जादोन विश्वेन्द्र भदौरिया आशीष भदौरिया मटरू ठाकुर जितेंद्र सिंह मेंडिश ठाकुर भीम जादोन विनोद तोमर दीपक परिहार दिमान सिंह बाँकुरे हेमंत जादौन प्रमोद जादौन मनोज राघव राघवेन्द्र सिंह ललित सिंह हरिवीर सिंह सहित सैकड़ों राजपूत समाज युवा उपस्थित रहे।