90 परियोजनाये की गयी लोकार्पित एवं 143 का हुआ शिलान्यास…

पथरदेवा में आयोजित त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

477.46 करोड़ रुपये की 233 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

90 परियोजनाये की गयी लोकार्पित एवं 143 का हुआ शिलान्यास

 

 

लगाये गये स्टालो का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

कृषको से लगायी लगयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी करने की, की अपेक्षा

कृषि तकनीकी व उन्नतशील बीजो को अपनाकर कृषक बढा सकते है उत्पादकता व आमदनी

बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुॅचाने का किया जा रहा है कार्य

महापुरुषों के संकल्पों व सपनो को किया जा रहा है साकार

प्रदेश के सभी जनपद होगें मेडिकल कालेज युक्त

अपराध एवं आपराधियों को प्रदेश में कहीं नही है स्थान

जीरो टोलरेन्स पर किया जा रहा है कार्य

देवरिया, 18 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिये स्व0 रविन्द्र किशोर शाही की 40 वी पुण्य तिथि पर उन्हे स्मरण करने के लिए यहां हम सभी उपस्थिति हुए है। उन्होने स्व0 श्री रविन्द्र किशोर शाही को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ऐये महापुरुषो के जीवन आदर्शो व सपने को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। देश व प्रदेश के अन्दर बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। जब राष्ट्र की भावना को छूने से लोग परहेज करते थे, उस समय स्व0 रविन्द्र ने घर- घर राष्ट्रवाद को पहुॅचाने का कार्य किया। आज उनके सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज की गयी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से यहां समग्र विकास होगा। यह जनपद देवरहा बाबा के तपोभूमि की पहचान रखती है ऐसे तपस्वी के नाम से देवरिया के मेडिकल कालेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था भी बेहतर है। सरकार आपराध और आपराधियों पर जीरो टोलरेन्स पर कार्य कर रही है। प्रदेश में आपराध और आपराधियों का कोई स्थान नही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याकारी योजनाये संचालित हुई है। गरीबो, पीडितो, वंचितो सहित सभी वर्गो तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुॅच रहा है। महापुरुषों के आज एक-एक सपने पूरे हो रहे है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहीदों को श्रद्धन्जलि दी जा रहा है। इसके पहले पथरदेवा में डिग्री कालेज की मांग की गयी थी, जिसे पूरा किया जा चुका है। साइन्स कालेज की मांग को भी पूरा किया जायेगा। हमारे किसानो को प्राकृतिक खेती व आधुनिक खेती करनी चाहिये, प्रदर्शनी में तकनीक व उन्नतशील बीजो के प्रदर्शनी लगायी गयी है, इसका कृषक जानकारी रखे और वे अपने खेती में अमल भी करें। गुणवत्तायुक्त उत्पादन से मारकेट में भाव अच्छा मिलेगा। दुनिया में यहां की सब्जी व फल जाता है तो आमदनी बढेगी। एफपीओ पर और सक्रियता से कार्य करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम को संचालित करना होगा। इस नीति से अनेक अवसर प्रदान किया जा सकता है। पशुपालन एवं अन्य कृषि विविध आयामो को अपनाकर कृषक अपनी आमदनी बढा सकते है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने साल ओढाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डा धमेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, मोहन वर्मा, विवेवकानंद पाण्डेय, सुरेन्द्र कुशवाहा, डा असीम कुमार, मनीष जायसवाल, विनय कुमार गौड, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे
R9 भारत से ब्यूरोचीफ दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!