मुंगेर के असरगंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार देशी कट्टा 12 जिंदा कारतूस के साथ अमैया पंचायत के उपसरपंच महिला कल्पना देवी को किया गिरफ्तार।
जानकारी देते हुए असरगंज थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव निवासी उप सरपंच का पति पंकज सिंह अपने अवैध हथियार और कारतूस का का धंधा करता है ।इसी सूचना के आधार पर असरगंज थाना एएसआई नकुल सिंह सहित पुलिस वल के साथ पंकज सिंह के घर में छापेमारी की गई जहां पुलिस को देखकर पंकज सिंह फरार हो गया वही पत्नी उपसरपंच कल्पना देवी से जब पूछ ताछ की तो उसने घर के विभिन्न जगहों में छुपाए हथियार के बारे जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने जब घर में सर्च किया तो घर के विभिन्न जगहों से चार देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस की बरामदगी की गई। उन्होंने कहा कि उपसरपंच महिला कल्पना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उपसरपंच का पति पंकज सिंह फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
न्यूज अपडेट , हथियार और कारतूस के साथ असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत की उपसरपंच महिला की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने उपसरपंच के भतीजे दीपक कुमार को किया गिरफ्तार।