R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार
,
चंदवारा :- चंदवारा पूर्वी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया l जिसमे मुख्य जिला परिषद सदस्य नीतू यादव , 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, चंदवारा पूर्वी मुखिया अनीता देवी अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया l मौके पर ने अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पिछले वर्ष भी हर पंचायत में किया गया l जिसमे से कई मामले का निष्पादन किया गया था l झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार और जो कुछ मामले बचे हुए है जैसे पशु शेड , बकरी शेड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम आवास, मनरेगा के तहत ढोभा निर्माण, कूप निर्माण, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड सहित कई तरह की योजनाओं का स्टॉल लगा कर सभी समस्याएं का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जायेगा l साथ ही कई वृद्ध एवं विधवा लोगो को पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया l वही मौके पर उपस्थित लक्ष्मण यादव, शंकर दास, दिलीप कुमार ,पिंटू साव,संजय दास , अनिल कुमार, बाल गोविंद सोनी, मुकेश सिंह,सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे l
