एसईसीएल के लात खदान अंदर से लोहे के पाईप की चोरी..

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

● एसईसीएल के लात खदान अंदर से लोहे के पाईप की चोरी….

● आरोपी गिरफ्तार, #छाल पुलिस आरोपी से बरामद की 2 क्विंटल वजनी लोहे का पानी निकासी पाईप…

..

रायगढ़ । छाल पुलिस द्वारा एसईसीएल लात खदान अंदर से पानी ‍निकासी के लिये लगाये गये लोहे का पाईप चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा गया है जिससे चोरी किया हुआ 2 क्विंटल वजनी पाईप बरामद कर आरोपी को चोरी के अपराध में ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल थाना छाल में एसईसीएल छाल में सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रामनिवास भारद्वाज (उम्र 60 वर्ष) निवासी ग्राम नवापारा छाल एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें दिनांक 03.11.22 के रात्रि लगभग 11.00 बजे SECL लात खदान के अंदर से कोई अज्ञात व्यक्ति खदान में लगे लोहे का पानी निकासी पाईप लगभग 02 क्विंटल को चोरी कर लिये जाने उल्‍लेख है । आवेदन पत्र पर थाना छाल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 216/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में माल मुल्‍जिम पतासाजी दौरान संदेही उमेश अगरिया निवासी ग्राम कोटमेर थाना करतला को हिरासत में लिया गया जिसे घटना दिनांक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया था । छाल पुलिस की पूछताछ में संदेही उमेश अगरिया खदान अंदर से लोहे का पाईप चोरी कर खदान के पीछे जंगल झाड़ी में छिपा कर रखना बताया जिसे बरामद किया गया । आरोपी उमेश अगरिया पिता स्व. सुखसाय अगरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोटमेर थाना करतला जिला कोरबा से चोरी का 02 क्विंटल लोहे का पाईप कीमती 6,000 रूपये का जप्त कर आरोपी को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर आज जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!