अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र एवं चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र एवं चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

रायगढ़, 18 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे ने धान खरीदी केंद्र जामगांव तथा चेकपोस्ट भुईयांपाली (जामगांव) एवं बेलरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जामगांव स्थित धान खरीदी केन्द्र में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में फड़ तैयार नहीं होने, बैनर व सूचना चस्पा न लगाने व कार्यालय अव्यवस्थित होने पर गहरी नाराजगी जतायी एवं दो दिनों में खरीदी केन्द्र को सुव्यस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूईयांपाली (जामगांव) एवं बेलरिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने प्रत्येक माल वाहक वाहनों को चेक करने एवं उसका डिटेल्स लिखने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने उपस्थिति पंजी को देखकर एन्ट्री करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!