बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट
CISF की ‘जीरो कोल लीकेज’ मुहिम से अवैध कोयला कारोबार पर कड़ा प्रहार, 123.880 टन अवैध कोयला एवं 44 मोटरसाइकिलें बरामद

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के सीसीएल परियोजना के बी.एण्ड के. एरिया अंतर्गत बैदकारो डीसीसीपीएल पैच माइन्स क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत दिनांक 18/19 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे से 02:00 बजे तक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 123.880 टन अवैध कोयला तथा 44 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में एमएमडीआर अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त विश्वसनीय इनपुट के आधार पर श्री राज प्रताप सिंह, कमांडेंट के निर्देशन में सीआईएसएफ रेड टीम, आसूचनाकर्मी एवं सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने संबंधित क्षेत्र में सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 123.880 टन अवैध कोयला तथा 44 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।अवैध कोयला कारोबारियों पर बढ़ता दबाव, सीआईएसएफ की निगरानी लगातार जारी है। सीआईएसएफ द्वारा कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन गश्त, सूचना-आधारित कार्रवाई एवं आधुनिक निगरानी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रोन एवं श्वान दस्ता के माध्यम से भी संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे दुर्गम स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध रूप से कोयला जमा करने वाले ठिकानों पर नजर रखने में सहायता मिलती है।जमीनी स्तर पर तैनात बल एवं तकनीकी निगरानी के समन्वय से अवैध गतिविधियों की पहचान और समयबद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीआईएसएफ की इस सतत निगरानी, जवाबदेह कार्यप्रणाली एवं त्वरित कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त तत्वों पर दबाव बढ़ रहा है।स्पष्ट संदेश है कि कोयला संपदा की चोरी, अवैध भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के दायरे में रहकर ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।सीआईएसएफ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर रहा है। कोयला संपदा की सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संरक्षा तथा राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान से बचाना बल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान इसी संकल्प का परिचायक है, जिसके अंतर्गत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करते हुए कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।सीआईएसएफ की अपील है कि स्थानीय नागरिक एवं आमजन कोयला चोरी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासन को दें तथा राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें। आमजन के सहयोग, विश्वसनीय सूचना तंत्र और सतत निगरानी के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। सीआईएसएफ का संदेश स्पष्ट है – राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा सर्वोपरि, कर्तव्य में ईमानदारी अडिग और अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।छापेमारी अभियान में शामिल टीम*
उक्त छापेमारी अभियान में उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष, श्री धनंजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक पी.के. सिंह, शिला टोप्पो, रवि रंजन व अन्य सीआईएसएफ टीम, सुरक्षा अधिकारी पी.एन. सिंह, सीसीएल सुरक्षा विभाग मनोज तिवारी व टीम शामिल थे।