बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत।
बोकारो जिला के कथारा-गोमिया मुख्य सड़क पर सागर होटल के समीप 18 नवंबर 2026 बुधवार को देव रात्रि हुए सड़क हादसे में झिरकी रविदास टोला के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल अमित रविदास की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि भरत रविदास और सोनू रविदास की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का इलाज बोकारो अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सागर होटल के समीप एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को चकमा दे दिया। अचानक सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए केएम मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमित रविदास ने दम तोड़ दिया।हादसे में एक युवक की मौत की खबर से झिरकी रविदास टोला में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, दो अन्य युवकों के गंभीर रूप से घायल होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।