पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपंच अशोक कुमार, पुस्तकालय और बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, स्वच्छता को लेकर दिया जागरूकता का संदेश

जाटौली। ग्राम पंचायत जाटौली के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए जनहित और गांव के विकास की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी।
सरपंच अशोक कुमार ने सबसे पहले सार्वजनिक पुस्तकालय एवं राजकीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक सुधारों पर ध्यान देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित लोगों से संवाद कर स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।
सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत जाटौली का विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत का प्रत्येक कार्य जनहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा और गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर