राजाखेड़ा | विशेष लोक अदालत में 7 प्रकरणों का निस्तारण

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा द्वारा शनिवार को विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में गठित बैंच द्वारा एन.आई. एक्ट व भारतीय स्टेट बैंक के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में ₹23,84,182 राशि के कुल 07 प्रकरणों का आपसी सुलह-समझाइश से निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 118 प्रकरण रखे गए।
इस अवसर पर पीठ सदस्य अधिवक्ता होतम सिंह जादौन, रामचित्र शर्मा, रीडर बांके-बिहारी राजपूत, निजी सहायक विशाल कुमावत एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
R9 BHARAT – मनोज राघव