कसमार में निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल चौबे के घर एसीबी की छापेमारी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

कसमार में निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल चौबे के घर एसीबी की छापेमारी

बोकारो जिला के कसमार मे रिम्स की जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को कसमार प्रखंड के गर्री स्थित निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के आवास पर छापेमारी की.टीम ने घर की तलाशी ली और परिजनों से पूछताछ की इसके अलावा आसपास के कुछ लोगों से भी मामले से संबंधित जानकारी जुटायी.17 नवंबर को गिरफ्तार हुए थे राहुल चौबे राहुल कुमार चौबे को एसीबी ने 17 नवंबर को इस मामले में गिरफ्तार किया था. वह पूर्व में रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर पदस्थापित थे. रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और दस्तावेजों में हेरफेर के मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.मोरहाबादी और कोकर की 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है मामला यह मामला रांची के मोरहाबादी और कोकर मौजा की कुल 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है. आरोप है कि अधिग्रहित जमीन को निजी भूमि बताने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये. इसके बाद सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर अवैध तरीके से जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया गया.झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.अब तक कई अधिकारियों की हो चुकी है गिरफ्तारी इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर को छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इनमें तत्कालीन जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के अलावा बड़गाई के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं. इसके बाद 19 नवंबर को बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. वह पूर्व में बड़गाई अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं.दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच सूत्रों के अनुसार, एसीबी गिरफ्तार अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है. जांच के दौरान जमीन से संबंधित दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है. हालांकि, आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!