बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण किया।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण किया।

 

बोकारो जिला के तेनुघाट बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार शुक्रवार को बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण कर लिया। उन्होंने दोपहर करीब सवा 12 बजे अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।बताते चलें कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा को अनुमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष महतो, जरिडीह अंचल अधिकारी प्रणव रितु राज , उपकोषागार पदाधिकारी राहुल कुजूर जी, निबंधन सह विवाह पदाधिकारी रितु रंजन सहित अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!