करगली ऑफिसर्स क्लब में सीएमपीएफ आर-टू का जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर, सेवानिवृत्त कर्मियों को सिखाई गई डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की तकनीक

बोकारो सेब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

करगली ऑफिसर्स क्लब में सीएमपीएफ आर-टू का जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर, सेवानिवृत्त कर्मियों को सिखाई गई डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की तकनीक
‎

‎​
कोयला खदान भविष्य निधि संगठन रीजन-2 की ओर से 23 नवंबर 2026 सोमवार को बोकारो जिला के करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के प्रति जागरूकता एवं इसे बनाने के प्रशिक्षण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीसीएल के संबंधित क्लर्क, प्रबंधन के अधिकारी और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कोयला कर्मी उपस्थित हुए।‎​कार्यक्रम के दौरान सीएमपीएफ आर-टू के पदाधिकारियों ने पेंशनभोगियों और संबंधित कर्मियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नवंबर माह के दौरान सभी पेंशनभोगियों को अपना नया लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बन जाने के बाद इसे अलग से भौतिक रूप में भेजने की चिंता नहीं करनी पड़ती है, क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है। इससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। ‎शिविर में प्रबंधन की ओर से एसओपी बिनय रंजन टुडू, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, सीताराम उइके सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। वहीं, सीएमपीएफ आर-टू के पदाधिकारियों में विकास चंद्र सिंह (ईओ/एओ), सुयश कुमार वर्मा, सुशांत आनंद और कन्हैया लाल मौजूद थे। इसके अलावा दीपक कुमार, संजय कुमार पांडेय, मुनेंद्र कुमार मुर्मू, बबलू कुमार, गोपाल चंद्र मंडल, राम किशुन सिंह, राकेश कुमार, दानियाल खान, अरुण चक्रवर्ती, महेश सिंह मुंडा, बिरंग देवी, शिव कुमार दे, ओम प्रकाश सिंह, दिलीप मरीक और राजेंद्र समेत दर्जनों पूर्व कोयला कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!