अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअभिलाष हुए सेवानिवृत्त

Riport By-सुशील श्रीवास्तव

अपर जिलाधिकारीवित्त एवं राजस्व राम अभिलाष अधिवर्षता पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना समेत कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अपर जिलाधिकारी को सम्मानित किया एवं सुखद मंगलमय एवं स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष बहुत ही कर्मठ एवं अपने कर्तव्यों का पालन सह्रदय होकर सहज एवं शालीन बनकर किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, स्टेनो जिलाधिकारी एस०सी० उपाध्याय व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!