रेड रिबन बनाकर किया शोक व्यक्त, दी श्रद्धांजलि

REPORT BY- मुकेश चतुर्वेदी

स्लग –

आज एक रैली निकालकर एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया गया

विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय जन चिकत्सालय में रेड रिबन का हुआ आयोजन

एंकर – विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर एड्स के प्रति जागरूकता के लिए शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में रेड रिबन का आयोजन कर शोक व्यक्त किया गया। बीएमओ डॉक्टर प्रमोद दीवान ने बताया कि रेड रिबन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीक है, जो एचआईवी से पीड़ित लोगों के समर्थन में पहना जाता है।

जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है। इसी अवसर आज विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय कार्यालय में एचआईवी से जो ग्रसित लोग थे एवम् जो अब नहीं है आज उन्हीं की याद में यह कार्यक्रम रखा गया और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 1 दिसंबर को चिकत्सालय परिसर से प्रातः 10.30 पर जय स्तंभ चोक तक जागरूकता रैली निकाली गई जो अस्पताल परिसर जय स्तंभ चौक तक निकाली गई एवं लोगों को एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रेड रिबन कार्यक्रम में आईसीटीसी परामर्शदाता सीमा रघुवंशी, एलटी प्रमोद रघुवंशी, कपिल जैन, राम राज रघुवंशी, आशा सुपरवाइजर प्रेम कुमारी रघुवंशी सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!