अज्ञात कारणों के चलते छप्परपोश घर में लगी आग, पशुचारा व हजारों का सामान जलकर खाक।
बयाना उपखंड के गांव नगला रूपराम में अज्ञात कारणों के चलते एक जनें के छप्परपोश घर में अचानक लगी आग से छप्परपोश घर में रखा पशुचारा व अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया आग से उठती उंची लपटों को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे किन्तु आग बुझाने के कोई भी संसाधन उपलब्ध ना होने से वह असहाय से बने छप्परपोश आशियाने को जलता देखते रह गए। अग्निकांड की सूचना बयाना के अग्निशमन केन्द्र पर भी दी गई किन्तु सूचना पाकर जब तक फायर बिग्रेड वाहन व टीम मौके पर पहुंचे। तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। अग्निपीडित रमेश गुर्जर ने बताया कि इस आग में उसके एक छप्परपोश में भरा 50 मन से अधिक पशुचारा व दूसरे छप्परपोश में रखे कपडे बिस्तर व अन्य घरेलू सामान, अनाज, आदि जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मीयों ने ग्रामीणों को आग बुझाने व आग पर काबू पाने के उपायों की भी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।