विद्यार्थियों ने ली शपथ, करेंगे वन पर्यावरण का संरक्षण

जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN,8878420082

विद्यार्थियों ने ली शपथ, करेंगे वन पर्यावरण का संरक्षण

विद्यार्थियों ने जंगल की बारीकियों को समझा

सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम

तीन विद्यालय के 120 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

रामाकोना – दक्षिण वन मंडल के सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को गोमुख सीतापार में एक दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय इको कैंप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना, शासकीय हाईस्कूल खुटामा एवं शासकीय हाई स्कूल आमला के 120 छात्र- छात्रों ने जंगल की बारीकियों को जाना। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

वन विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में हुए आयोजन में छात्रों ने जंगल के पेड़ पौधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मास्टर ट्रेनर श्री बी एस कुसरेे के साथ राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के सहजकर्त्ता शिक्षक चंद्रकांत नाचनकर ने छात्रों की जिज्ञासा को प्रश्नों का जवाब देकर जंगल की बारीकियों को बताया।

छात्रों को जंगल के भीतर ट्रैकिंग, पक्षी दर्शन, जंगली वृक्षों की पहचान, वन पर्यावरण के संबंध में जागरूकता निर्माण करने के लिए जंगल में भ्रमण करवाया गया ।

दोपहर बाद गायमुख में वन पर्यावरण संबंधी विषयों पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ ही क्वीज प्रतियोगिता के माध्यम से श्री नाचनकर ने बड़े ही रोचक अंदाज में छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संबंधी प्रश्न पूछकर उनका ज्ञानवर्धन भी किया ।

प्रतियोगिता में विजयी छात्र छत्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए श्री नाचनकर ने कार्यक्रम के अंत में समस्त जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं को वन पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं आभार प्रदर्शन वन परीक्षेत्र अधिकारी आर के श्रीवास ने किया।

ये रहे विजेता

रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम- आंचल बोडखे
द्वितीय -निहारिका सूर्यवंशी
तृतीय -वैष्णवी धुंडे
सांत्वना -पल्लवी भक्ते, सोनल मस्के, आंचल बागड़े

चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – आंचल कामठे
द्वितीय – कल्याणी कोडापे
तृतीय – कशिश श्रीबंधु
सांत्वना – कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ वन विभाग प्रमोद कुमार चोपड़े, जनपद सदस्य डा.गुलाबराव पांडे ,ग्राम रामाकोना के वरिष्ठ नागरिक भाऊराव चौधरी चिंतामन गाढवे, सामाजिक कार्यकर्ता गगन गोयल आकाश खंडाईत, रामकृष्णा वडोले, गणेश खारकर, अब्दुल हाफिज अंसारी के साथ वरिष्ठ पत्रकार पद्माकर ठोसरे ,ललित मलिक, अभय राठौर राकेश ठाकरे एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री गुर्जर थे।

इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में परिक्षेत्र सहायक सुग्रीव श्रीबंधु ,नर्मदा प्रसाद पटेल ,लक्ष्मीचंद साहू, वनरक्षक सचिन सिंह ठाकुर ,दुर्गेश पांडे ,श्रीकृष्ण भक्ते, बंडू बागडे,दामोदर उइके, अंकित साहू ,मुकेश सरियाम, मनोज पवार ,अंजू पाल अंगारिया ,दीपमाला सोनटके सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!