दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बॉलीवाल टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को पहला मैच हुआ

Riport By-सूरज कुमार की रिपोर्ट

मिडिल स्कूल मैदान में आदर्श बॉलीवाल क्लब भरथना के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बॉलीवाल टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को पहला मैच बजरंग क्लब भरथना व  स्टार क्लब इंगुर्री के मध्य हुआ जिसमें पहला सेट 25-15 से जीतकर इंगुर्री टीम ने 1-0 बढ़त बना ली,दूसरे सेट में भी इंगुर्री ने 25-10 जीत कर मैच में विजय प्राप्त की।

दूसरा मैच आदर्श क्लब बी भरथना व लडेयापुरा क्लब के बीच खेला गया जिसमें आदर्श क्लब बी भरथना ने पहला सेट 25-19 से जीतकर बढ़त हासिल की,दूसरे सेट भी 25-18 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

तीसरा मैच में इकदिल क्लब बी इकदिल ने नगला छोटे की टीम को लगातार दो सेट में जीत कर मैच में विजय हासिल की। चौथा लीग मैच भवानी क्लब मुडेना व नगला भोज में हुआ जिसमें मुडेना टीम ने जीत हासिल की। पांचवें लीग मैच में  इकदिल क्लब ए व खुमानपुर की टीम को दो सीधे सेटों में हराकर मैच जीता।मैच के दौरान रैफरी की भूमिका में सतेंद्र यादव टिल्लू व कमेन्ट्री का दायित्व सुरेंद्र दुबे,विजय ने निभाया

इससे पहले टूर्नामेंट का पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने संयोजक सुखराम सिंधी आदि की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव बाबूजी, रवि यादव, मुकेश यादव,पूर्व प्रधान सुधीर श्रीवास्तव,सुशांत पालीवाल,श्याम बरयानी,अरविंद दुबे,सुरेश सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!