चास मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुम हुए 3 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

चास मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुम हुए 3 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने 25 नवंबर 2026, बुधवार को गुम हुए 3 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। मोबाइल मिलने के बाद मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।पहला मामला सागर कुमार महतो, पिता तुलसी महतो, सा० अंधरतेलिया, थाना- चास (मु०), जिला- बोकारो का है। इनका मोबाइल हरिडीह से अंधरतेलिया जाने के क्रम में गुम हो गया था। इस संबंध में सनहा संख्या- 22/26, दिनांक- 09/09/26 दर्ज कराया गया था।दूसरा मामला अमुन अंसारी, पिता स्व० उस्मान अंसारी, सा० डाबरनहाल, थाना- चास (मु०), जिला- बोकारो का है। इनका मोबाइल घर में शादी समारोह के दौरान गुम हो गया था। इस संबंध में सनहा संख्या- 18/26, दिनांक- 16/06/26 दर्ज कराया गया था।तीसरा मामला त्रिवेणी कुमार शर्मा, पिता जलेश्वर शर्मा, सा० मुर्तिरोड, थाना- चास (मु०), जिला- बोकारो का है। इनका मोबाइल मालती लाजरो अपार्टमेंट गेट के पास गुम हो गया था। इस संबंध में सनहा संख्या- 12/26, दिनांक- 01/08/26 दर्ज कराया गया था।तीनों मामलों में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद संबंधित मालिकों को सौंप दिया गया।मोबाइल वापस पाकर तीनों मालिकों ने चास मुफस्सिल थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाना में सनहा दर्ज कराएं, ताकि समय पर बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!