गोंडा विकास खंड परसपुर ग्राम पंचायत बहुवन मदार माझा में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

बहुवन मदार माझा में एच वी एम पब्लिक स्कूल में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई ।कुश्ती दंगल के अध्यक्ष श्री ध्रुवराज यादव प्रधान बहुवन मदार माझा कोषाध्यक्ष श्री तीराथराम कोटेदार जी यवस्थापक श्री पप्पू यादव मास्टर जी के द्वारा देश के कोने कोने के पहलवानो को बुलाया गया । राजस्थान ,पंजाब, गाजीपुर ,नेपाल, अयोध्या हनुमान गढ़ी, नन्दनी नगर , उत्तराखंड , हरियाणा,आदि कई बड़े बड़े पहलवानों को इस कुश्ती दंगल में बुलाया गया और दो दिवसीय कुश्ती दंगल में काफी संख्या में कई गांव से दूर दूर से लोग आए ।और कुश्ती दंगल का आनंद लिया। प्रधान जी का कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कराने का उदेश्य है की हमारे गांवों बच्चे देखे और उनका मनोबल बढ़े। कि वे आगे आने वाले समय में कोई भी खेल हो या प्रतियोगिता में भाग ले और आगे बढ़े।

रामजीत यादव परसपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!