जिला बैतूल के हमलापुर में रहने वाले दो मित्र नितिन तिवारी और राहुल शर्मा जो की 25-06-23 दिन इतवार कोरात तकरीबन 10:30 बजे से लापता थे ।
लापता कार टाटा पंच (MP 48 CA 2153) मंगलवार बड़ोरा के नाले में मिली , लापता युवकों में से एक युवक पटवारी कालोनी बैतूल निवासी नितिन तिवारी उम्र 24 वर्ष का शव मंगलवार शाम झार कुंड के पास मिला और वहीं 28-06-23 दिन बुध दोपहर को हमलापुर बैतूल निवासी राहुल शर्मा उम्र 32 वर्ष का शव भी इमलीढाना भाडूस के पास मिला ।।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों लापता युवकों की लगातार तलाश कर रही थी । इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की बडोरा के एक ढाबे पर राहुल और नितिन खाना खाने गए थे । खाने के बाद दोनों रात पौने 3 बजे के करीब ढाबे से बाहर निकले और कार से अपने घर रवाना हो गए थे । सीडीआर से जानकारी मिली की रात लगभग एक बजे राहुल ने अपनी माँ और पत्नी से फोन पर बात की थी । वहीं नितिन ने भी अपनी माँ से बात की और कहा कि मैं लेट हो आऊंगा घर के दरवाजे खुले रखना ।।
हाथी नाले की रैलिंग टूटी पड़ी है
हाथी नाले की पुलिया की रैलिंग टूटी पड़ी है । यदि यह रैलिंग तीन फीट भी ऊंची होती तो हादसा टल जाता नहीं होता । रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज का जीर्णोंद्धार तो किया गया , लेकिन रैलिंग पर जराभी ध्यान नहीं दिया गया । यदि उस समय रैलिंग पर ध्यान दिया जाता तो हादसा भी नहीं होता । तेज बारिश में पानी तेजी से बहता और रैलिंग के अभाव में यह समझ नहीं आता है की सड़क कहां तक है और नाला कहां से शुरू हो रहा है । यही कारण है की हादसे की आशंका बनी रहती है ।।
शेख मोइनुद्दीन जिला ब्यूरो चीफ R9 भारत