अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , 2 लोग गंभीर घायल , एक महीला की मौके पर मौत परिजनों ने मचाया हंगामा

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , 2 लोग गंभीर घायल , एक महीला की मौके पर मौत परिजनों ने मचाया हंगामा

बैतूल रानीपुर सड़क पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर । हादसे में एक महिला की मौके पर हुई मौत । दो लोग गंभीर रूप से घायल , घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाली दर्शन करके बाइक से वपास बैतूल की ओर आ रहे बाइक सवारो को सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने बंजारी माई के पास टक्कर मार गिराया हादसे में अर्चना पति गोपाल गावंडे उम्र 30 निवासी हिवरखेड़ की मौके पर ही मौत हो गई । वही महेंद्र और आकाश नाम के दो युवक गंभीर घायल हो गए है ।

जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। मृतिका का पीएम न करने को लेकर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया । हंगामे को देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । काफी वक्त की समझाइश के बाद परिजन मृतिका का पोस्टमार्टम कराने के लिए माने , बस ने टक्कर के कारण हादसा होने की जानकारी सामने आई है । हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है की बस ने ही बाइक को टक्कर मारी है । पुलिस हादसे की जांच में जुटी है ।।

शेख मोईनुद्दीन क्राइम ब्यूरो R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!