छठ महापर्व को लेकर चास पुलिस अलर्ट, सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण, दिए कड़े निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

छठ महापर्व को लेकर चास पुलिस अलर्ट, सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण, दिए कड़े निर्देश

 

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चास अनुमंडल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।आज 13 नवंबर 2026 को आगामी छठ महापर्व को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक, चास द्वारा चास अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रमुख घाटों पर पुलिस की तैयारियों का आकलन किया गया और पूजा समितियों को बेहतर समन्वय के साथ पर्व को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक, चास ने चास अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान चास क्षेत्र के प्रमुख छठ घाट जैसे तेलमोचो घाट, सोलगीडीह तालाब, इजरी नदी घाट, गरगा नदी घाट समेत अन्य घाटों पर पुलिस की तैयारियों का आकलन किया गया।इस दौरान चास थाना प्रभारी, चिरचास थाना प्रभारी, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी तथा पिंडराजोरा थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के घाटों की स्थिति, भीड़ की संभावना और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सहायक पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी।मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन एवं छठ पूजा समितियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर छठ पर्व को सुनियोजित तरीके से सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और पूजा समिति के बीच लगातार समन्वय बना रहना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।उन्होंने छठ घाटों पर सुरक्षित जल स्तर तक बैरिकेडिंग करवाने का निर्देश दिया, ताकि व्रती और श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें। पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस सहित, प्रतिनियुक्त करने, लाइट की उचित व्यवस्था करने तथा यातायात संधारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समय पर गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।सहायक पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सभी घाटों पर माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षा निर्देशों की जानकारी दी जाए। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, भीड़ में धैर्य और अनुशासन बनाए रखा जाए और घाटों पर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाए।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।चास पुलिस की इस सक्रियता से छठ व्रतियों और स्थानीय लोगों में काफी संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस तरह घाटों पर उतरकर निरीक्षण करने से छठ पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!