रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं।

अयोध्या रिपोर्टर अभिनीत पांडे

अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं।

परिक्रमा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की जिम्मेदारी 1500 से अधिक सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 मोबाइल टॉयलेट और 471 बायो टॉयलेट लगाए गए हैं।

पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से 40 पानी के टैंकर तैनात किए गए हैं।

सरयू स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 9 स्थाई चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।

इसके साथ ही घाटों पर 136 अस्थाई चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।

मेला क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए लगातार फॉगिंग कराई जा रही है।

संक्रमण और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से मेला क्षेत्र में चूने का छिड़काव भी लगातार कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!