खैरागढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज

खैरागढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज:

वार्ड नंबर 7 से युवा कांग्रेस नेता रतन सिंगी ने पेश की पार्षद पद की दावेदारी का आवेदन आज पेश किया शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज जी को दावेदारी आवेदन को पेश किया

 

खैरागढ़: आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर खैरागढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और युवा कांग्रेस नेता रतन सिंगी ने वार्ड नंबर 7 (गोलबाजार) से पार्षद पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। जैन समाज से ताल्लुक रखने वाले रतन सिंगी एक युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं, जिनकी क्षेत्र में सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
रतन सिंगी का राजनीतिक सफर वर्ष 2013 से पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले वे एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। अपनी इसी कार्यकुशलता और निष्ठा के चलते वे कांग्रेस शासनकाल के दौरान नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में एल्डरमैन के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
संगठन के भीतर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। वे अविभाजित राजनांदगांव जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले 13 वर्षों से नगर की सक्रिय राजनीति में लगातार सक्रिय रहने वाले रतन ने बिना किसी निर्वाचित पद पर रहे भी वार्ड के जनहित और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया है।
स्थानीय राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो वार्ड नंबर 7 से यदि कांग्रेस पार्टी जैन समाज और युवा वर्ग से किसी प्रत्याशी को मैदान में उतारने का निर्णय लेती है, तो रतन सिंगी इस पद के लिए सबसे स्वाभाविक और मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं। पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी और जनसेवा की भावना उन्हें अन्य दावेदारों से अलग खड़ा करती है।
रतन सिंगी को स्थानीय जैन समाज के साथ-साथ व्यापारी वर्ग का भी समर्थन प्राप्त है, जो चुनावी गणित में एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है। बहरहाल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस पार्टी वार्ड नंबर 7 से आखिरकार किस चेहरे पर दांव लगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!