बैतूल। अधिवक्ता शुजाउल हसन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बैतूल ग्रामीण लीगल सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश अनुसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेन्द्र सिंह वोहरा की सहमति से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शेख अलीम द्वारा की गई है। शुजाउल हसन को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही प्रदेश संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वे समय-समय पर बैतूल ग्रामीण में अल्पसंख्यक विभाग के सभी मुद्दों में न्यायालय की प्रक्रिया में उपस्थित होकर पक्ष रखेंगे एवं बैतूल ग्रामीण मे लीगल सेल की टीम गठित कर समुदाय के लोगों की सभी कानूनी समस्याओं में उनका मार्गदर्शन एवं सहायता करेंगे तथा सभी कार्यों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रभारी महेन्द्र सिंह वोहरा को प्रेषित करेंगे। शुजाउल हसन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस प्रकार उन पर भरोसा जताया है वह संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शुजाउल हसन को ग्रामीण लीगल सेल अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, पूर्व जामा मस्जिद अध्यक्ष शेख असलम, आबिद आबू खान, अधिवक्ता गुफरान खान, अधिवक्ता समीर कुरैशी, अधिवक्ता जानिब अली, अलीम हाशमी, अनवर खान, रफी अहमद, इब्राहिम खान, इस्माइल खान, राजेंद्र गायकवाड, देवेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता जावेद रिजवी, एवं समस्त शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।