बेेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!
विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित
के बी कॉलेज, बेरमो
जरंगडीह ( कथारा ) , ०१ अगस्त २०२३

आज प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता मे दुर्गा पासवान की ३१ जुलाई, २०२३ सेवानिवृति होने के पश्चात आज ०१ अगस्त २०२३ को अपराह्न एक बजे से महाविधालय के सभागार मे विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा एवम कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने दुर्गा पासवान जी को स्वस्थ रहने व लंबी जीवन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
दुर्गा पासवान जी का कार्यकाल महाविधालय के लिऐ संतोषजनक रहा। उनकी कार्य के प्रति कर्मठता, कार्य के प्रति संवेदनशील जिजीविषा और निष्ठा पूर्वक कार्य किए जाने के लिऐ महाविधालय परिवार उन्हे हमेशा याद रखेगा।
मंच संचालन का कार्य बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय ने किया।
आज के विदाई सह सम्मान कार्यक्रम मे झारखंड विश्विद्यालय महाविधालय महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, विनोद बिहारी महतो कोयालंचल विश्विद्यालय कर्मचारी संघ के सचिव भारती प्रसाद साव, सह सचिव विकास कुमार, महाविधालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार दास, प्रो गोपाल प्रजापति , डा आर पी सिंह, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा नीला पूर्णिमा तिर्की ,डा प्रभाकर कुमार, डा अलीशा वंदना लकड़ा, डा बासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो मनोहर मांझी, प्रो साजन भारती, प्रो नितिन चेतन तिग्गा, प्रो अमित कुमार रवि, प्रो मधुरा केरकेट्टा, प्रो पी पी कुशवाहा, मो साजिद, रवि कुमार यादविंदु, सदन राम, संतोष राम, नंदलाल राम, भगन राम, दीपक कुमार, हरिश नाग, सुदर्शन सिंह, शिव चंद्र झा, पुरोषतम चौधरी, विद्या भारती, सत्यम सागर, करिश्मा, काजल, सुसारी देवी, आशा देवी, संजय दास, अमर कुमार, अजय हांसदा, मो आलम, मो गैनी, सुखदेव प्रसाद, प्रेमशंकर, बालेश्वर , सवयाल कुजूर, संजीत आदि उपस्थित रहे।