जी 20 का सिविल 20 (सी 20) शिखर सम्मेलन जयपुर में संपन्न हुआ

राजाखेड़ा,धौलपुर

जी 20 का सिविल 20 (सी 20) शिखर सम्मेलन जयपुर में संपन्न हुआ

सी 20 की अध्यक्षता माता अमृतानंदमयी देवी ने की।तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारत और दुनियाभर के 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया सोमवार को समापन समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा की यह सिविल- 20समिट और जी-20 के देशभर में आयोजनों की प्रक्रिया चल रही है उसमे भारत को इस तरह से दुनियाभर के समुदाय से जुड़े राष्ट्रों के समूह की अध्यक्षता का अवसर जी-20 के रूप में मिला है कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ वसुंधरा राजे,सी20 शेरपा विजया नांबियार,स्वामी अमृतास्वरूपानंद पूरी,श्री एम,ब्राजील से अठआयदए मोट्टा, एलिजाबेथ मोरेनो शामिल हुए। वहीं राजाखेड़ा के समौना ग्राम के निवासी अंतरराष्ट्रीय डिजिटल डिप्लोमेट एवं प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर डा. डीपी शर्मा को इस सम्मेलन में डिजिटल डिप्लोमेसी एवं इंटरनेट गवर्नेंस फॉरेन यूनाइटेड नेशंस की सामाजिक न्याय इंक्लूजन एवं साइबरस्पेस में डेमोक्रेसी पर उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डा. डीपी शर्मा ने यूनाइटेड नेशंस की अमरीकी अधिकारी
एवं लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ इला लोनेस्कु के साथ वार्ता कर महिला हिंसात्मक कृत्यों को कम करने की आवश्यकता को यूनाइटेड नेशंस में उठाने की बात कही।खबर राघवेंद्र सिंह के साथ सहयोगी कुश राठौर राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!