दंतैल हाथी ने पहले तोड़ा घर, घर के लोग जान बचाकर भागे,पत्नी नही बचा सकी अपनी जान हाथी ने खेत के बीच महिला को कुचल कर मार डाला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम……

R 9 भारत से सुनिल यादव
9399154316
जशपुर( छ.ग.)

दंतैल हाथी ने पहले तोड़ा घर, घर के लोग जान बचाकर भागे,पत्नी नही बचा सकी अपनी जान हाथी ने खेत के बीच महिला को कुचल कर मार डाला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम……

कांसाबेल।जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है,जहां दंतैल हाथी से जान बचाकर भाग रहे महिला को कुचल कुचल मार डाला।घटना कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी की है,जहां बुधवार की रात करीबन 11 बजे गांव में एक दंतैल हाथी अचानक आ धमका और मकान तोड़ने लगा,इसी दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई,और जान बचाने के लिए घर छोड़ कर भागने लगे,उसी समय देवरी निवासी सुमति बाई पति मंजन राम उम्र 50 वर्ष को दंतैल ने दौड़ा कर कुचल कुचल मार डाला।वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंच गई है।बताया जा रहा है की दंतैल हाथी पास के जंगल में डेरा जमाया हुआ है।वन विभाग द्वारा लगातार लोगों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!