ठठेरा समाज ने स्वर्गीय कृष्णा ठठेरा की तीसरी पुण्यतिथि मनाया

बेेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!

ठठेरा समाज ने स्वर्गीय कृष्णा ठठेरा की तीसरी पुण्यतिथि मनाया

जारंगडीह ंठठेरा समाज के द्वारा नयें ठठेरा समाज के द्वारा निर्मित भवन में स्वर्गीय कृष्णा ठठेरा का तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार को मनाया गया इस भवन की निर्माण में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह द्वारा दी गई राशि एवं ठठेरा समाज के द्वारा राशि से भवन का निर्माण कर एक नया मिसाल ठठेरा समाज ने अपने समाज को दिया इस मौके पर मुख्य अतिथि जारंगडीह कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी सह खान प्रबंधक बाल गोविंद नायक मुख्य रुप से उपस्थित होकर स्वर्गीय कृष्ण ठठेरा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया साथ ही साथ अर्पित करने वालों में विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू,नीतीश कुमार गुप्ता ,आनंद कुमार ,श्यामल, बसंत ओझा सहित दर्जनों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्वप्रथम सभी लोगों को हार्दिक अभिनंदन करता हूं साथ ही साथ यहां महिलाओं को भी विशेष धन्यवाद देता हूं हमें कहना है कि जन्म व मृत्यु एक न एक दिन होना ही है किंतु असमय ूमौत काफी दुखदाई होता है जीवन में कुछ नहीं राजा रंक , अधिकारी कोई भी जो जैसा कर्म करता है उसे इसी धरती पर मृत्यु को प्राप्त करता है जहां तक आप लोगों ने इस ठठेरा समुदायिक भवन के चहारदीवारी एवं कुछ महिलाओं ने शौचालय बनाने की विषय में कहें हैं आप सब मुखिया व समाज के द्वारा हस्ताक्षर कर मुझे लिखित आवेदन दे मैं जीएम फसलों के समक्ष कार्यों को करवाने का प्रयास करूंगा।
राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू व राजकिशन ने अपने वक्तवय में कहां की कृष्णा हमारा छोटा भाई के समान था जो शुरू से ही ठठेरा समाज के लिए नई नई कार्य के प्रति प्रयासरत रहा करता था वह अच्छा फुटबॉलर था जो पुरे कोल इंडिया में महारत हासिल कर चुका था साथ ही साथ हॉकी भी खेला करता था सीसीएल बस की खलासी के रूप में बच्चियों बच्चों लाना ले जाने में अपने आप को सौभाग्य समझता था लेकिन उनकी असमय मृत्यु से हम सब परिवार काफी दुखी है वही मधु सोनार वसंत ओझा मनोज सोनार श्याम सिंह आदि ने भी स्वर्गीय कृष्णा ठठेरा के विषय में विस्तृत चर्चा की
मंच की अध्यक्षता ठठेरा समाज के अध्यक्ष श्याम सिंह जबकि संचालन बासु सोनार ने किया मौके पर ठठेरा समाज के सचिव मनोज सोनार कोषाध्यक्ष मधु सोनार उपाध्यक्ष रंजीत ठठेरा गोपाल ठठेरा रौनक कार्तिक अनीस विश्व देव कुमार राधाकृष्ण व महिला के रूप में स्वर्गीय कृष्णा की मांता दया देवी ,उनकी धर्मपत्नी बसंती देवी, पुत्री नेहा कुमारी ,पुत्र रौनक, शांति देवी सुभाषनी देवी कुंती देवी जानकी देवी सहित दर्जनों महिलाएं पुरुष मौजूद थे इस मौके पर मुख अतिथि के द्वारा मोहन सोनार और भारत सोनार सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!