प्रेस नोट, थाना बैरागढ भोपाल
स्टेट कोऑर्डिनेटर साहिल
MN 8878420082
पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी से परेशान होकर आत्माहत्या मामलें में आरोपी को बैरागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रकरण मे मृतक की पत्नी प्रिया टिलवानी फरार
आरोपी भोपाल से उसके पैतृक गाव हटा जिला दमोह भागकर जाने की फिराक मे था जिसे टीम द्वारा दबिश देकर दबोचा
भोपाल शहर में अपराधो पर नियंत्रण रखने तथा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 04 भोपाल श्री विजय कुमार खत्री द्वारा गंभीर प्रकरण होने से प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री महावीर सिह मुजाल्दे व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग बैरागढ श्री अंतिमा समाधिया द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार, थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक डी.पी. सिह और उनकी टीम ने आरोपी रामेश्वर पटेल को टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया गया व विधि सम्मत कार्यवाही की गई ।
इसी तारतम्य मे दिनाँक 06.07.23 को सूचक हरीश टिलवानी द्वारा थाना आकर बताया था कि उसका भाई योगेश टिलवानी उम्र 32 साल जो कि घर से कही चला गया था जिसका शव बैरागढ तालाब मे है की सूचना पर मर्ग क्रमाँक 17/23 कायम कर जाँच मे लिया गया था मर्ग जाँच के दौरान परिजनो द्वारा मृतक की पत्नी प्रिया व उसके कथित प्रेमी रामेश्वर पटेल पर मृतक योगेश टिलवानी को प्रताडित करने का आरोप लगाया था मृतक की पत्नी प्रिया उसके कथित प्रेमी रामेश्वर पटेल के साथ पूर्व मे भी जबलपुर चली गई थी जिसकी रिपोर्ट जबलपुर मे दर्ज कराई गई थी मर्ग जाँच पर मृतक योगेश टिलवानी द्वारा उसकी पत्नी प्रिया व उसके प्रेमी रामेश्वर पटेल से प्रताडित होकर आत्माहत्या करना पाया जाने पर दिनाँक 02.08.23 को अपराध क्रमाँक 256/23 धारा 306,34 भादवि का कायम किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दी गई । मामले की गंभीरता को लेते हुये श्रीमान डीसीपी जोन-04 महोदय भोपाल द्वारा तत्काल आरोपीयो की गिरफ्तारी करने हेतु एसीपी बैरागढ व थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी.सिह को निर्देश दिये थे जिसके पालन मे दो टीमे गठित कर तत्काल आरोपीयो की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई दौराने तलाश सूचना मिली कि आरोपी रामेश्वर पटेल बस स्टैण्ड पर खडा है जो उसके पैतृक गाव हटा जिला दमोह भागने की फिराक मे है की सूचना पर टीम को तत्काल रवाना किया गया जो आरोपी बस स्टैण्ड पर दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे लेकर नाम पता पूछा जो अपना नाम रामेश्वर पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 35 साल निवासी भोला सोडा के पास बाबा रामदास दरबार वाली गली बैरागढ भोपाल स्थाई पता चण्डी जी वार्ड ग्राम हटा जिला दमोह को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है ।
गिरफ्तार आरोपी-1 रामेश्वर पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 35 साल निवासी भोला सोडा के पास बाबा रामदास दरबार वाली गली बैरागढ भोपाल स्थाई पता चण्डी जी वार्ड ग्राम हटा जिला दमोह
फरार आरोपी-1. प्रिया टिलवानी निवासी बैरागढ भोपाल ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में बैरागढ थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी.सिह, उनि उमाशंकर मिश्रा, सउनि शैलेंद्र, प्र.आर द्वारका, मनीष, आर. गजराज ने सराहनीय भूमिका निभाई है ।