संघ को मजबूती प्रदान करने को लेकर पंचायत स्वयं सेवकों ने की बैठक.

संघ को मजबूती प्रदान करने को लेकर पंचायत स्वयं सेवकों ने की बैठक.

पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

झारखण्ड पलामू :- प्रदेश स्तर पर चल रहें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करने को लेकर पांडू पंचायत सचिवालय स्वंय सेवकों ने संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में किया बैठक. बैठक शनिवार के दिन पंचायत सचिवालय फुलिया में किया गया. बैठक के क्रम में श्री पांडेय ने कहा प्रदेश स्तर पर अनिश्चित कालीन धरना 8 जुलाई से चल रहा है जो की मांग पूरा होने तक लगातार चलता रहेगा. ईस बैठक को लेकर गति देने के लिए हम सभी को एकजुट होकर शारीरिक एंव आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने की जरूरत है.वहीं मौके पर उपस्थित आशुतोष पांडेय ने संघ को मजबूती प्रदान करने को लेकर कई सुझाव दिया. संघ के सचिव मनोरंजन गुप्ता ने संघ को आर्थिक रूप से मजबूत करने को देकर सुझाव देते हुए आय -व्यय का लेखा जोखा भी संघ के बिच रखा. मौके पर जनक शर्मा, आशुतोष पांडेय, श्यामदेश्वर जी, अनुज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, जयराम जी, एजाज जी, अजित जी, सनोज जी, मिथलेश जी, ओमप्रकाश जी, विकाश जी, अरुण जी, अनीता जी, इंदु देवी, भोला जी के साथ साथ अन्य कई लोग उपस्थित रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!